अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा छठा समन

2 Min Read

दिल्ली के सीएम ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

नई दिल्ली। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ED उनसे पूछताछ करना चाहती है। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल को ED की ओर से 5 समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल एक बार भी ED के दफ्तर नहीं गये।

उन्होंने ED के समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा है कि ये सब एक राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है।

उन्होने कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिसके लिए उनको ED का सामना करना पड़े। वह अपना काम पूरी पारदर्शिता के साथ कर रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। कहा था कि बीजेपी दिल्ली सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस की तैयारी में है।

ED के जरिये उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कुछ विधायकों को खऱीदने के लिए बीजेपी ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।

बीजेपी ने आप पार्टी के दिल्ली के 7 विधायोकों से संपर्क किया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि कुछ दिन बाद उनको को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

केजरीवाल को ED की ओऱ पिछले 31 जनवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 21 दिसंबर को समन जारी किया जा चुका है।

लेकिन वह ED के समक्ष पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र के इशारे पर ED उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा है कि ED पूछताछ के बहाने उनको गिरफ्तार करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें

पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस पर फायरिंग का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं