ईडी ने केजरीवाल को भेजा नौवां समन, 21 को पूछताछ के लिए बुलाया

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले मामले में ED ने 9वां समन भेजा है।

इस समन के जरिए ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताते चलें कि केजरीवाल को शनिवार को ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी।

इसके दूसरे ही दिन जांच एजेंसी ने एक और समन भेज दिया है। ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने रविवार को बताया कि केजरीवाल को दो समन भेजे गए हैं।

एक समन शराब नीति से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरा दिल्ली जलबोर्ड से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि ये समन शनिवार को देर शाम शाम को भेजे गए थे।

बता दें कि ED शराब नीति मामले में पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 8 बार समन भेज चुकी है।

लेकिन, आम आदमी पार्टी ने इन समन को गैरसंवैधानिक बताया और केजरीवाल एक भी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

ईडी समन की अनदेखी को लेकर अदालत में दो बार याचिकाएं भी दायर कर चुकी है। शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल पेश भी हुए, जहां अदालत ने उन्हें नियमित पेशी से राहत देते हुए जमानत दे दी।

इसके अगले ही दिन ईडी ने फिर केजरीवाल को समन भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

सोना और चांदी के भाव उतरे नीचे, निवेश का बेहतर मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं