लखनऊ,एजेंसियां : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है।
जहां ED ने बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन कारोबारी हाजी इकबाल के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है।
इसी दौरान ईडी ने सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित हाजी इकबाल की ग्लोबल यूनिवर्सिटी को जब्त कर लिया है।
करीब 121 एकड़ में बनी इस यूनिवर्सिटी की कीमत 4440 करोड रुपए बताई जा रही है।
यूनिवर्सिटी अब्दुल वाहिद एजुकेशनल व चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर है। खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन केस के मामले में इसे जब्त किया है।
मो. इकबाल उर्फ हाजी इकबाल पर अवैध खनन का चल रहा केस
जानकारी के अनुसार ED ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो लिखा, उसके अनुसार यह ट्रस्ट पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल व उनके परिवार के द्वारा कंट्रोल व मैनेज किया जाता है।
पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल पर अवैध खनन का केस चल रहा हैं। इस मामले में मोहम्मद इकबाल फरार है और उसके बेटे जेल में हैं।
वर्तमान में मोहम्मद इकबाल कहां है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कहा जा रहा है कि वह विदेश भाग गया है। ED द्वारा मोहम्मद इकबाल की जमीन और मकान जब्त की जा चुकी है।
ED ने 4440 करोड़ की बिल्डिंग किया जब्त
खबरों के अनुसार मोहम्मद इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी की 4440 करोड़ की बिल्डिंग जब्त कर दी गयी है।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हैं कि आपराधिक किस्म के लोग जिन्होंने गुंडागर्दी कर किसी भी प्रकार की संपत्ति अर्जित की है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विद्यार्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं: डीएम
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि पुराने गैंगस्टर या अन्य मामलों के संबंध जनपद के सभी विभागों ने रिपोर्ट भेजी है।
डीएम ने कहा कि ईडी ने जनपद के पुलिस और राज्य विभाग से जो अभिलेख मांगे गए थे उन्हें समय से पहुंचाया गया है। जैसे ही हमें आदेश मिलेगा उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही आगे की कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें









