बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ के ठिकानों पर ईडी का छापा

2 Min Read

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर छापा मारा है। ये छापेमारी उनके बोलपुर स्थित आवास पर चल रही है।

यहां केंद्रीय बल के जवानों ने मंत्री के घर को चारों ओर से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद पहली बार मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर ईडी की टीम पहुंची है।

इसकी सूचना इलाके में आग की तरह फैल गयी जिससे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गयी है।

बता दें की बोलपुर के निवासी जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को ईडी ने गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

वह तकरीबन दो सालों से जेल में बंद है। इसके अलावा अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल, सहयोगी सहगल हुसैन और सीए मनीष कोठरी भी जेल में बंद हैं।

मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा और अनुब्रत मंडल का बंगाल की राजनीति में भारी दबदबा है। यही कारण है कि छापे के बाद बोलपुर इलाके में हड़कंप मच गया है।

चंद्रनाथ सिन्हा पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में लघु एवं कुटीर उद्योग राज्य मंत्री हैं। उन्होंने बोलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिर्बान गांगुली को हराया था।

इसे भी पढ़ें

हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक को पीट कर उसका पैर तोड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं