ईडी ने धन शोधन मामले में कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के परिसरों पर छापे मारे

1 Min Read

बेंगलुरु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में शनिवार को कर्नाटक में 12 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बल्लारी से 34 वर्षीय विधायक के परिसरों और कर्नाटक तथा तेलंगाना में स्थित कुछ अन्य परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने रेड्डी के बल्लारी और बेंगलुरु में स्थित परिसरों की तलाशी ली।

रेड्डी के खिलाफ धन शोधन का मामला कर्नाटक पुलिस की एक प्राथमिकी और भूमि सौदों के आरोपों से निकला है जिसकी जांच ईडी कर रही है

प्रवर्तन निदेशालय रेड्डी से कथित तौर पर जुड़े कुछ खनन व्यवसायों की भी जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

बिहार: विश्वास मत से पहले जदयू विधायकों की बैठक होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं