लालू यादव के करीबी बालू माफिया के कई ठिकानों पर ED का छापा

1 Min Read

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है।

शनिवार सुबह से ही छापेमारी शुरू हो गई है। उनके कई ठिकानों पर ईडी टीम पहुंची है। हालांकि इससे पहले ही ED उनके ठिकानों पर रेड कर चुकी है।

सुभाष यादव बालू से जुड़ी ब्रॉडसन कंपनी के लंबे समय तक एमडी थे। साथ ही सुभाष यादव आरजेडी नेता हैं और झारखंड के कोडरमा से राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

ईडी उनके दानापुर समेत तकरीबन 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उनके निजी आवास, पानी फैक्ट्री, मलछिया अपार्टमेंट, साहपुर ऑफिस, दियारा सहित कई जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है।

इस दौरान ईडी अधिकारी एक-एक दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कंप्यूटर और लैपटाप के हार्ड डिस्क तक खंगाले जा रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें 

हॉस्टल का खाना खाकर 200 छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं