नयी दिल्ली: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने का ‘बड़ा षडयंत्र’ रचा जा रहा है।
केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।
ईडी ने एक अदालत में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ‘टाइप 2’ मधुमेह से पीड़ित होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि मेडिकल आधार पर ज़मानत मिल सके।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष ईडी ने यह दावा किया।
न्यायाधीश ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को मामले में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया जिसमें केजरीवाल का भोजन शामिल है।
इसे भी पढ़े
सोशल मीडिया उपयोगकर्ता का दावा, इंडिगो की उड़ान में परोसे गए उपमा में सोडियम की अधिक मात्रा








