नई दिल्ली, एजेंसियां। शराब नीति केस में दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत से ईडी आज पूछताछ कर रही है।
मंत्री ईडी कार्यालय पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
गहलोत शनिवार को साढ़े 11 बजे ED दफ्तर पहुंचे। गहलोत नजफगढ़ से AAP के विधायक हैं। वे केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री हैं।
ED ने शनिवार सुबह ही गहलोत को समन जारी किया था और उन्हें तत्काल पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था।
गहलोत से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
एजेंसी का कहना है कि गहलोत मंत्रियों के उस समूह का हिस्सा थे, जिसने 2021-22 के लिए शराब नीति बनाई थी।
इसमें तब डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और पूर्व शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल थे।
एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में गहलोत का नाम लिखा था। ED का आरोप है कि शराब नीति साउथ लॉबी को लीक की गई थी, जिसमें तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता भी शामिल थीं।
साउथ लॉबी पर AAP और उसके नेताओं को 100 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है।
इसे भी पढ़ें
कर्पूरी समेत चार को मिला भारत रत्न, आडवाणी को देने कल उनके घर जायेंगी राष्ट्रपति









