ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल की चार्जशीट

2 Min Read

राबड़ी, मीसा भारती, हेमा समेत कई बड़े नाम शामिल

नई दिल्ली। ईडी ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में ये चार्जशीट दाखिल किया। इस चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी सांसद बेटी मीसा भारती, हेमा यादव का नाम है। ईडी ने इसमें हृदयानंद चौधरी को भी आरोपी बनाया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल समेत कुछ अन्य लोगों और कंपनियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल हैं। इस मामले में सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

लालू-तेजस्वी को समन

लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले अमित कात्याल को ईडी ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को एजेंसी ने समन किया है। उन्होंने अभी तक अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। आरोप है कि यह घोटाला उस समय का है जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे।

सीबीआिइ की शिकायत पर एक्शन में ईडी

नौकरी के बदले जमीन मामले में पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सीबीआई की ओर से दर्ज एक शिकायत से सामने आया। इसी के बाद ईडी ने एक्शन लिया। ईडी ने नौकरी के बदले जमीन से संबंधित धन शोधन मामले में राबड़ी देवी, उनकी सांसद बेटी मीसा भारती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

यह है मामला

बता दें कि 2004 से 2009 तक कई लोगों को भारतीय रेल के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति हुई। आरोप है कि इसके बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर की थी। इस केस में सीबीआई पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

राम मंदिर को लेकर साउथ के सुपरस्‍टार चिरंजीवी ने कर दी बड़ी घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं