नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कथित सदस्यों को धन शोधन के आरोपों पर गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि अब्दुल खादर पुत्तूर, अनशद बदरुद्दीन और फिरोज के. पीएफआई के लिए शारीरिक प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि तीनों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें








