ECI: भाजपा और कांग्रेस की ओर से की गई शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त, दोनों दलों को पत्र लिखकर मांगा जवाब [ECI: Election Commission strict on complaints made by BJP and Congress, wrote a letter to both the parties and sought their reply]

1 Min Read

महाराष्ट्र, एजेंसियां। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों राज्यों में राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है।

वहीं इस जुबानी जंग में आपत्तिजनक बयानों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसे चुनाव आयोन ने दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जवाब मांग है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कांग्रेस की ओर से ही जवाब मांगा है। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भाजपा की ओर से की गई शिकायत पर जवाब देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 25 नाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं