नई दिल्ली,एजेंसियां: देश में गर्मी पूरी तरह चरम स्थिति में है और पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे पारा बढ़ता है, भूख न लगना काफी आम बात हो जाती है।
गर्मियों के इन दिनों में पेट के हेल्थ की देखभाल और आपको भूख लगे इसके लिए आपको अपने डाइट में ठंडे और हाइड्रेटिंग फूड आइटम्स को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है।
आपको गर्मी से बचने के लिए अपने डाइट में सलाद को जरूर ही शामिल करना चाहिए। सलाद में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी मिल जाता है।
इनमें विटामिन और मिनरल्स भी काफी प्रचूर मात्रा में पायी जाती है। यह आपके भूख को भी बढ़ाता है।
खीरा गर्मियों के दिनों में लोगों द्वारा खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फ़ूड आइटम्स में से एक है।
मसले हुए आलू, टमाटर और प्याज के साथ खीरे को काटकर तैयार किए गए इस सलाद पर पुदीना छिड़का जाता है, यह आपके टेस्ट बड्स को अपने अनोखे स्वाद से खुश कर देता है और आपके बॉडी को हाइड्रेशन से भर देता है।
टमाटर और पनीर का सलाद चीज के साथ
टमाटर, खीरे और पनीर का इस्तेमाल कर तैयार किया गया यह स्वादिष्ट मिश्रण जिसमें बाद में चीज़ जोड़ा गया हो स्वाद और स्वास्थ्य का दोहरा फायदा आपको देता है।
टमाटर और खीरा आपकी बॉडी को हायड्रेट करता है।
तरबूज का सलाद के साथ दही
हमलोग जानते ही हैं कि तरबूज हमारे बॉडी के लिए काफी हायड्रेटिंग होता है, ऐसे में यह सलाद गर्मियों के इन दिनों में एक जबरदस्त ऑप्शन साबित होता है।
टेस्ट को बूस्ट करने के लिए आप इसमें चुकंदर, गाजर और संतरे जैसे फलों को मिला सकते है केवल यहीं नहीं, मलाईदार दही की ड्रेसिंग के साथ आप इसे परोस भी सकते हैं।
ग्रीक सलाद
कटे हुए खीरे, टमाटर, हरी बेल मिर्च और ऑलिव्स से तैयार किया गया यह ग्रीक सलाद गर्मियों के लिए एक बेशकीमती भोजन है।
इसके इंग्रीडिएंट्स बॉडी को खोया हुआ मॉइस्चर वापस पाने में मदद करते हैं जो गर्मियों के दौरान खो जाती है।
इसे भी पढ़ें



















