हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

1 Min Read

शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई। जमीन के भीतर इसकी गहराई 19 किलोमीटर रही।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर दो बार हल्के झटके महसूस किए गए।

तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर लोग महसूस नहीं कर पाए।

किन्नौर जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 5 में आता है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें

एयर इंडिया के फ्लाइट में पर्ची पर बम की सूचना से हड़कंप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं