बिहार तो पहले स्विट्जरलैंड था, अब गटर बन गया, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज ? [Earlier Bihar was Switzerland, now it has become a gutter, Prashant Kishore took a jibe at Tejashwi Yadav?]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

पटना, एजेंसियां। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने RJD नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला और कहा कि बिहार तो उनके लिए स्विट्जरलैंड की तरह है।

प्रशांत किशोर ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि “अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो मैं टिप्पणी दे सकता हूं… लेकिन अगर तेजस्वी यादव विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह हास्यास्पद है।

वे पिछले 15 वर्षों से सत्ता में हैं। उन्हें नहीं पता कि जीडीपी क्या है और जीडीपी वृद्धि है, और बिहार की विकास कहानी के बारे में बात कर रहे हैं।“

पहले तो बिहार स्विट्जरलैंड था बाद में गटर बन गया

प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां तक ​​अपराध का सवाल है, छह महीने पहले जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है…

अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाएं, तो बिहार फिर से अच्छा दिखने लगेगा उसे…” प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तेजस्वी यादव विकास के बारे में बोलते हैं तो यह “हंसी योग्य” होता है।

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लकर कही थी ये बात

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी है और जनता की चिंताओं की उपेक्षा करती है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा,”बिहार बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार में नंबर वन है… अपराध में भी बिहार नंबर वन है… केंद्र और राज्य में सरकार होने के बावजूद कुछ भी ठीक नहीं किया गया है… बीजेपी के लोग सत्ता के लालची हैं ”उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ेगी जन सुराज पार्टी

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया था। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को “पलटूमार” कह दिया था और कहा कि फ्लिप-फ्लॉप उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है।

उन्होंने कहा है कि उनका नया संगठन जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें

बिहार में जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर, नये राजनीतिक दल के लिए काफी संभावनाएं : प्रशांत किशोर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं