E-Zero FIR System: जानिए क्या है सरकार का नया E-Zero FIR सिस्टम? कैसे करता है काम ? [Know what is the government’s new E-Zero FIR system? How does it work?]

2 Min Read

E-Zero FIR System:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने साइबर अपराधों को रोकने और जांच की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक नया E-Zero FIR सिस्टम लॉन्च किया है। इस सिस्टम का उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करना और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाना है। फिलहाल इसे दिल्ली में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है, जिसमें 10 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें सीधे FIR में बदल जाएंगी।

E-Zero FIR System: क्या है E-Zero FIR सिस्टम ?

इस E-Zero FIR सिस्टम के तहत यदि कोई 10 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत करता है, तो वह अपने आप Zero FIR में तब्दील हो जाएगी, जो दिल्ली के ई-क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज की जाएगी। इसके बाद संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन को केस सौंपा जाएगा। शिकायतकर्ता को तीन दिन के भीतर संबंधित साइबर थाने में जाकर उसे नियमित FIR में बदलवाना होगा।

E-Zero FIR System: गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर सुरक्षा को लेकर क्या कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह कदम साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम साबित होगा और इससे साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी। भविष्य में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जल्द न्याय दिलाना और साइबर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना है।

इसे भी पढ़ें

Digital arrest: राजद एमएलसी को साइबर ठगों ने रखा 14 घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, कहा- ‘आपकी हत्या हो सकती है

Share This Article
Exit mobile version