E-voting: मोतिहारी की विभा पहली ई-वोटर बनीं
पटना, एजेंसियां। देश में पहली बार मोबाइल ऐप से वोटिंग हो रही है। बिहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें छह नगर पालिकाओं में पायलट प्रोजेक्टा के तौर पर ई-वोटिंग हो रही है।
यह प्रोजेक्ट वोटिंग सेंटर्स तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को आसानी से वोटिंग कराने के लिए किया गया है। वोटिंग के लिए दो ऐप लॉन्च किए गए हैं।
E-voting: 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशनः
यह सुविधा लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना था। चुनाव आयोग के अनुसार ई-वोटिंग के लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग हुई। दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी ऐप के जरिए वोटिंग की।
E-voting: मोतिहारी की विभा ने जाला पहला ई-वोटः
मोतिहारी की विभा ने ऐप से पहला वोट डाला, जिससे वह देश की पहली ई-वोटर बन गई हैं।
1 बजे 80% से ज्यादा ई वोटिंग हुई है, जबकि 35% लोगों ने बूथ पर जाकर वोट डाला है।
136 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है
बिहार में आज 6 नगर निकाय की 136 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें 3 नगर निकायों का कार्यकाल पूरा होने पर मतदान हो रहा है। जबकि बाकी जगह पर उपचुनाव हो रहा है।
इसे भी पढ़ें
विधानसभा चुनाव में पहली बार न हिंसा, न पुनर्मतदान, पिछली बार से 3% अधिक वोटिंग








