DUSU इलेक्शन 2024: छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग पूरी, रिजल्ट पर रोक [DUSU Elections 2024: Voting completed for student union elections, result put on hold]

2 Min Read

हाईकोर्ट ने कहा- पहले सफाई फिर काउंटिंग

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU इलेक्शन के लिए दूसरे सेशन की पोलिंग ख़त्म हो गई है।

पहले शिफ्ट की वोटिंग इलेक्शन के रिजल्ट आज शनिवार को जारी होने थे, लेकिन इलेक्शन कैंपेन में हुई गंदगी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल काउंटिंग पर रोक लगा दी है। इसके चलते अभी रिजल्ट में देरी हो सकती है।

पोलिंग के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

डे क्लास स्टूडेंट्स दोपहर 1 बजे तक वोट डाल सकते थे जबकि इवनिंग शिफ्ट वाले स्टूडेंट्स ने दोपहर 3 से शाम के 7:30 बजे तक वोट डाले।

काउंटिंग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगाई

DUSU के इलेक्शन के लिए 28 सितंबर को काउंटिंग होनी थी जिसके बाद इसी दिन रिजल्ट डिक्लेयर किया जाना था। लेकिन फिलहाल इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी से इलेक्शन से जुड़े पोस्टर्स, ग्राफीटी आदी को साफ नहीं किया जाएगा काउंटिंग नहीं होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा, ‘इलेक्शन की प्रक्रिया जैसे चल रही वैसे चल सकती है लेकिन फिलहाल काउंटिंग तभी होगी जब साफ-सफाई को लेकर कोर्ट सैटिस्फाइड होगा।’

इसे भी पढ़ें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा लागू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं