जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु के कई किसानों ने मोबाइल टावर पर चढ़ने का प्रयास किया

1 Min Read

नयी दिल्ली : जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु के कई किसानों ने मोबाइल टावर पर चढ़ने का प्रयास किया।

इनमें एक महिला भी शामिल थी। फसलों की उचित कीमत, नदियों को जोड़ने आदि मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए किसान दिल्ली आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के सैकड़ों किसान जंतर-मंतर पर एकत्र हुए, जिनमें से कुछ ने पास के पेड़ों और एक मोबाइल टावर पर चढ़ने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि उसने मोबाइल टावर पर चढ़े एक प्रदर्शनकारी किसान को उतारने के लिए दमकल की क्रेन का भी इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया, ”लगभग 50 लोग नदियों को जोड़ने के मुद्दे को लेकर यहां प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे।

उनमें से दो ने मोबाइल टावर पर चढ़ने की कोशिश की, हालांकि बाद में वे मान गए।

इसे भी पढ़ें

पटनायक ने चुनाव अभियान की शुरुआत की, 2036 तक ओडिशा को नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं