धनबाद में सिंदूरखेला के साथ दुर्गापूजा संपन्न [Durga Puja completed with Sindoorkhela in Dhanbad]

2 Min Read

मां को दी गई विदाई

धनबाद। बंगाली समुदाय में दुर्गा पूजा के दशमी मे प्रातः घट विसर्जन के समय “सिंदूर खेला” की पौराणिक परंपरा है , इस सिंदूर खेला मे सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सुहाग के लंबी आयु की मनोकामना करती है।

हीरापुर हरि मंदिर में दशमी पूजा के पश्चात सिंदूर खेला को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा सकता है। सभी महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर एक दूसरे की मंगल कामनाएं करती हैं।

साथ ही घट विसर्जन करने के लिए महिला ,पुरुष ,बच्चे, बुजुर्ग सभी मिलकर बांग्ला डीजे पर थिरकते हुए, गाजे बाजे के साथ हीरापुर हरी मंदिर से कोर्ट क्वार्टर, डी एस कॉलोनी होते हुए पंपू तलाव में जाकर पूरे विधि विधान के साथ पुरोहितों द्वारा घट विसर्जन किया जाता है।

इन पूजा समितियों के विसंर्जन में सिंदूर खेलाः

धनबाद शहर के विभिन्न पूजा मंडप हीरापुर हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर , नेपाली काली मंदिर, सरायढेला दुर्गा मंडप, बंगाली वेलफेयर सोसायटी पार्क मार्केट, बंगाली कल्याण समिति जिला परिषद व अन्य पूजा मंडप के सुहागिन महिला सदस्यों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर दुर्गा पूजा के शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं