वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवाल [Inscribed in World Heritage; Durga Puja Carnival in Kolkata]

2 Min Read

ममता सरकार के खिलाफ डॉक्टरों ने द्रोह कार्निवाल निकाला, अनशन में 2 और डॉक्टर जुड़े

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ममता सरकार ने दुर्गा पूजा कार्निवाल का आयोजन किया। इस दौरान 89 पूजा समितियों ने इस कार्निवाल में हिस्सा लिया। देवी दुर्गा की प्रतिमाएं रेड रोड पर एक जुलूस के रूप में निकाली गईं।

दुर्गा पूजा कार्निवाल 2016 से हर साल आयोजित किया जाता है। UNESCO ने 2021 में बंगाल की दुर्गा पूजा को अमूर्त विरासत का दर्जा प्रदान किया था। इसके बाद इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

जूनियर डाक्टरों का प्रदर्शन जारीः

इधर, जूनियर डॉक्टरों रानी रासमनी रोड पर सरकार के विरोध में मार्च निकाला। इसे द्रोह कार्निवाल नाम दिया। इसके पहले कलकत्ता HC ने कार्निवाल के परमिशन दे दी थी।

आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप मर्डर की घटना और सुरक्षा से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों का अनशन 11वें दिन भी जारी है।

5 अक्टूबर से जारी आमरण अनशन पर मंगलवार को दो और डॉक्टर रूमेलिका कुमार और स्पंदन चौधरी भी जुड़ गए। अब अनशन पर कुल 7 डॉक्टर हैं, जबकि 5 हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डरः 50 डॉक्टर्स का इस्तीफा

Share This Article
Exit mobile version