पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर 9 लोगों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत [Dumper crushes 9 people on footpath in Pune, 3 including 2 children killed]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

ड्राइवर नशे में था, गिरफ्तार

पुणे, एजेंसियां। पुणे में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं।

मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और एक की उम्र 2 साल है। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चलाने वाला ड्राइवर नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

12 मजदूर सो रहे थे फुटपाथ परः

पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 मजदूर सो रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था। वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद घायल मजदूर चिल्लाने लगे। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

दो दिन पहले मुंबई में घटी थी घटनाः

2 दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को SUV कार चालक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम थाईलैंड को हराकर बनीं एशियाई बैंडमिंटन की चैंपियन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं