भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी पड़ने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मद्देनजर 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के सभी सरकारी स्कूल बंद करने की बुधवार को घोषणा की।
स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने मौजूदा भीषण गर्मी और दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी समेत सभी स्कूल तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 से लिया ब्रेक, जानिए कब करेंगे वापसी







