Drugs case:तमिल एक्टर श्रीकांत ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए [Tamil actor Srikanth arrested in drugs case, sent to 15-day judicial custody]

2 Min Read

Drugs case:

चेन्नई,एजेंसियां। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता श्रीकांत को ड्रग्स केस में फंसे पाए जाने के बाद 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने अभिनेता से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें एग्मोर स्थित 14वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया। श्रीकांत पर कोकीन खरीदने और नशा करने का आरोप है। मेडिकल जांच में उनके शरीर में नशीले पदार्थ की पुष्टि हुई है। इससे पहले पूर्व एआईएडीएमके पदाधिकारी टी. प्रसाद को हिरासत में लिया गया था। पुलिस को शक है कि प्रसाद ने श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन सप्लाई की। मामले की जांच में पुलिस ने सलेम से प्रदीप कुमार और फिर उसकी निशानदेही पर होसुर से घाना के नागरिक जॉन को पकड़ा, जिनके पास से 11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।

Drugs case:श्रीकांत का फिल्मी करियर

श्रीकांत का फिल्मी करियर 1999 में टीवी शो “जन्नाल मरबू कविथैगल” से शुरू हुआ था। उन्होंने काना कंडेन, ओरु नाल कनवु, मनासेल्लम, नानबन और सथुरंगम जैसी कई चर्चित तमिल फिल्मों में काम किया है। उनकी हाल की फिल्मों में कोनजम कधल कोनजम मोधल (तमिल) और एरराचेरा (तेलुगु) शामिल हैं।श्रीकांत के खिलाफ मामला सामने आने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

एक्ट्रेस रकुल प्रीत का भाई ड्रग्स केस में गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version