चुनावी ड्यूटी पर जा रही सुरक्षाकर्मियों की बस और कंटेनर में टक्कर,चालक की मौत

1 Min Read

पटना। बिहार के गोपालगंज में चुनावी ड्यूटी पर जा रही सुरक्षाकर्मियों की बस और कंटेनर में टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में एक बस के चालक की मौत हो गई। घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा NH -27 की है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों की तीन बसें और एक कंटनेर में भीषण टक्कर हुई।

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं। तीनों बसों में कुल 242 सुरक्षाकर्मी थे।

जिनकी ड्यूटी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गोपालगंज से सुपौल में लगी थी। इसी क्रम में सिधवलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार तीनों बस हो गई।

वहीं हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक बस के ड्राइवर और दो कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी के बसिया में चुनाव प्रचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं