बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के नए वीसी होंगे डॉ राम कुमार सिंह [Dr. Ram Kumar Singh will be the new VC of Binod Bihari Mahato Koylanchal University]

1 Min Read

धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो (डॉ) रामकुमार सिंह होंगे।

वह विश्वविद्यालय के तीसरे स्थायी कुलपति होंगे। उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना राजभवन से जारी कर दी गयी है।

इसके साथ ही उनकी नियुक्ति योगदान देने के दिन से तीन वर्षों के लिए की गई है। प्रो (डॉ) राम कुमार सिंह वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर विभाग में एग्रोनॉमी के प्रोफेसर हैं।

बीबीएमकेयू में स्थायी कुलपति का पद पिछले नौ महीने से प्रभार में है। अभी बीबीएमकेयू के प्रतिकुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार विवि के प्रभारी कुलपति हैं।

उनसे पहले प्रो शुकदेव भोइ विश्वविद्यालय के कुलपति थे। इन्हें राजभवन ने भ्रष्टाचार के आरोप में पद मुक्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

बीबीएमकेयू में नहीं बढ़ेगी फीस, 50 हजार सीटों पर होगा नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं