डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए प्रमुख [Dr. Jayatirtha Raghavendra Joshi new head of BrahMos Aerospace]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 1 दिसंबर को इस पद को ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। वे डॉ. जयतीर्थ अतुल दिनकर राणे का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

साल 2021 में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया था।

तेलंगाना से पूरी की है पढ़ाईः

उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से B.Tech और NIT वारंगल से PhD की है।
डॉ. जोशी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ प्रोडक्शन इंजीनियर्स सहित कई संस्थाओं के फेलो भी रहे हैं।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस का संयुक्त एयरोस्पेस और रक्षा निगम है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं।

इसे भी पढ़ें

वर्तमान में अंतरिक्ष यात्री वायुसेना से हैं, कल यह भूमिका वैज्ञानिक भी निभाएंगे : इसरो प्रमुख सोमनाथ

Share This Article
Exit mobile version