डॉ अरुण उरांव ने महानदी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च कैंपस में किया पौधारोपण

1 Min Read

रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव ने गुरूवार को ओडिशा के आंगुल में स्वागत के बाद तालचर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का दौरा किया।

यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में टीएफएल के साथ देश के पहले कोल गैसीफिकेशन प्लांट के निर्माण के लिए ज्वाइंट वेंचर किया गया है।

इसके बाद उन्होंने तालचर स्थित 500 बेड वाले महानदी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज तथा रिसर्च कैंपस में पौधारोपण किया।

एमसीएल ने इस संस्थान के निर्माण के लिए सीएसआर के तहत 300 करोड़ से ज्यादा की राशि का सहयोग दिया है। बुधवार को ही वे कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशकों की टीम के साथ भुवनेश्वर पहुंचे थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं