ओडिशा : ओडिशा के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा शिक्षाशास्त्री और कंधमाल जिले के सांसद डॉ अच्युत सामंत ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात में अच्युत सामंत ने ओडिशा के जनजातीय और कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।
गौरतलब है कि डॉ अच्युत सामंत ओडिशा के कलिंग प्रौद्योगिकी संस्थान (कीट), कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (किस) तथा कलिंग समाज विज्ञान संस्थान के संस्थापक हैं।
इन संस्थानों में आदिवासी छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
सामंत का जन्म ओडिशा के कटक जिले के कलारबंका नामक गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम निर्मला रानी व पिताजी का नाम अनादि चरण था।
उनका जीवन अत्यन्त गरीबी व अभाव में बीता। इसके बावजूद उन्होने उत्कल विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एएसससी की और भुवनेश्वर के महर्षि महाविद्यालय में अध्यापन करने लगे।
वे आज भी अविवाहित हैं। डॉ अच्युत को कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।








