Dostana 2 film update: ‘दोस्ताना 2’ फिर अटकी! कार्तिक-जाह्नवी के बाद लक्ष्य लालवानी भी छोड़ सकते हैं फिल्म

3 Min Read

Dostana 2 film update:

मुंबई, एजेंसियां। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की चर्चित फिल्म दोस्ताना 2 एक बार फिर सुर्खियों में है। कई सालों से चर्चा में बनी यह फिल्म लगातार देरी का सामना कर रही है। अब खबर है कि फिल्म की कास्ट में एक और बड़ा बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता Lakshya Lalwani भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले भी बदल चुकी है फिल्म की कास्ट

जब ‘दोस्ताना 2’ का पहली बार ऐलान हुआ था, तब फिल्म में कार्तिक आर्यन, जहान्वी कपूर और लक्ष्य लालवानी को मुख्य भूमिकाओं में कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में फिल्म की कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला और कार्तिक आर्यन इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। इसके बाद जान्हवी कपूर ने भी फिल्म छोड़ दी।इन बदलावों के बाद लक्ष्य लालवानी ही इस फिल्म से जुड़े रहे। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय से शूटिंग शुरू न होने और कास्ट फाइनल न होने के कारण लक्ष्य भी फिल्म से अलग हो सकते हैं।

विक्रांत मैसी की एंट्री की चर्चा

इसी बीच अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह ‘दोस्ताना 2’ का हिस्सा होंगे। इससे यह साफ हुआ कि फिल्म को नए सिरे से बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि फिल्म की पूरी कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोडक्शन टीम फिल्म को बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कास्टिंग और अन्य तैयारियों के कारण प्रोजेक्ट बार-बार आगे खिसक रहा है।

फिल्म को लेकर अभी भी अनिश्चितता

सूत्रों के मुताबिक ‘दोस्ताना 2’ बनना लगभग तय है, लेकिन फिल्म की नई कास्ट को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में यह भी संभव है कि लक्ष्य लालवानी फिल्म का हिस्सा न रहें।फिल्म के निर्माता और निर्देशक की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लक्ष्य लालवानी का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो लक्ष्य लालवानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म कील से की थी, जिसे भी धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल और Tanya Maniktala नजर आए थे।इसके अलावा लक्ष्य, Aryan Khan की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज The Ba***ds of Bollywood में भी दिखाई देंगे।फिलहाल ‘दोस्ताना 2’ की कास्ट और शूटिंग को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article