दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या [Doctor shot dead in Delhi hospital]

2 Min Read

दो नाबालिग ड्रेसिंग करवाने आए थे, प्रिस्क्रिप्शन लेने के बहाने फायरिंग की

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित जैतपुर इलाके के नीमा हॉस्पिटल में दो नाबालिगों ने एक 55 साल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

हॉस्पिटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। उनमें से एक आरोपी का 1 अक्टूबर को पैर के अंगूठे में चोट का इलाज हुआ था।

वह बुधवार देर रात एक लड़के के साथ हॉस्पिटल पहुंचा था।

ड्रेसिंग करवाने के बाद केबिन में घुसकर फायरिंग कीः

आरोपी ने अपने अंगूठे की ड्रेसिंग बदलने के लिए कहा। ड्रेसिंग हो जाने के बाद नाबालिगों ने कहा कि उन्हें प्रिस्क्रिप्शन चाहिए।

उन्होंने डॉ. जावेद से मिलने की बात कही और अपॉइंटमेंट लेकर डॉक्टर के केबिन में चले गए।

कुछ मिनट बाद हॉस्पिटल स्टाफ गजाला परवीन और एमडी कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी।

वे डॉक्टर के केबिन में पहुंचे और देखा कि जावेद अख्तर के सिर से खून बह रहा है। घटना के बाद आरोपी भाग गए।

मामला टारगेट किलिंग काः पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामला टारगेट किलिंग का लग रहा है। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

पुणे में NCP नेता की गोली मारकर हत्या [NCP leader shot dead in Pune]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं