लू से बेहोश मरीज को न पिलायें पानी

1 Min Read

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली, एजेंसियां। भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाईडलाइन जारी की है। इसमें लू में बेहोशी पर पानी व खाना देने मना किया गया है।

कहा गया है कि बेहोशी के दौरान खाना या पानी सांस की नली में जा सकता है। जिससे एस्पिरेशन निमोनिया हो सकता है। एस्पिरेशन निमोनिया जानलेवा भी हो सकता है।

गाइडलाइन में कहा गया है कि यात्रा के दौरान पानी पीते रहें।

ORS और घर पर बने पेय पदार्थ पिएं। गर्मियों के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर ढक कर रखें।

जिस समय गर्मी ज्यादा हो तब खाना न पकाएं।

कम चीनी वाले पेय पिये और उच्च प्रोटीन वाले आहार का सेवन सीमित करें। बासी खाना न खायें।

इसे भी पढ़ें

आलमगीर के ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर के सामने मंत्रालय में फाइल खंगाल रही ईडी टीम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं