नई दिल्ली, एजेंसियां। डीआरडीओ के तहत रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) ने 127 पदों पर भर्ती निकाली है।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर जाकर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
ये भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एवं अन्य ट्रेड्स में की जाएंगी।
पदों का विवरण :
फिटर : 20 पद
टर्नर : 08 पद
मशीनिस्ट : 16 पद
वेल्डर : 04 पद
इलेक्ट्रीशियन : 12 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स : 04 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट : 60 पद
बढ़ई : 02 पद
बुक बाइंडर : 01 पद
कुल पदों की संख्या : 127
शैक्षणिक योग्यता :
12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा
चयन प्रक्रिया :
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर।
आयु सीमा :
अधिकतम 55 साल।
स्टाइपेंड :
अप्रेंटिस नियमों के अनुसार।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
इसे भी पढ़ें








