तमिलनाडू में डीएमके का कैंपेन-मोदी चाहिए या मटन

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। मोदी चाहिये या मटन। तमिलनाडु में डीएमके द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों से ये सवाल पूछा जा रहा है।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डीएमके के नेता मतदाताओं से पूछ रहे हैं कि उनको मोदी या मटन औऱ चिकन में से एक को चुनना है।

पार्टी की ओऱ से लोगों को ये समझाने की कोशिश हो रही है कि अगर प्रदेश में मोदी यानी बीजेपी की सरकार बनी तो पांच साल के लिए मटन और चिकन पर बैन लगा दिया जायेगा।

जनता को सिर्फ चावल, दाल और सब्जी पर जीना होगा। नॉनवेज खाने की बात भूल जानी होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर तमिलनाडु में भी सभी दलों की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच डीएमके के नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गये हैं।

डीएमके की ओर से की जा रही कैंपेनिंग के बारे में विश्वात्मा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “अगर मोदी फिर से चुने गए तो आप केवल दही चावल और सांबर चावल खा सकते हैं, आपको मटन, बीफ और चिकन खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा” अब देखना होगा कि तमिलनाडु की जनता इस लोकलुभावन नारे को किस रूप में लेती है।

इसे भी पढ़ें

टाटा टेक्नोलॉजीज का बड़ा ऐलान, BMW ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं