Divyanka Tripathi: टीवी अभिनेत्री दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी पर अफवाहें, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब [Rumors on marriage of TV actress Divyanka and Vivek Dahiya, the actor gave a funny answer]

2 Min Read

Divyanka Tripathi:

मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इन अफवाहों ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। लेकिन अब, विवेक दहिया ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन अफवाहों का खंडन किया है।

Divyanka Tripathi: विवेक दहिया ने कार्यक्रम के दौरान क्या कहा ?

विवेक दहिया ने मुंबई में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हम इस पर हंस रहे हैं। दिव्यांका और मैं इसे एन्जॉय कर रहे हैं। हम आइसक्रीम खा रहे थे और सोचा कि अगर अफवाहें और लंबी हों तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।”

विवेक ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर क्लिकबेट वीडियो को बढ़ावा न दें। उन्होंने बताया, “मैं खुद यूट्यूब व्लॉग बनाता हूं और मुझे पता है कि क्लिकबेट कैसे काम करता है। लोग सनसनीखेज वीडियो पोस्ट करते हैं और लोग उसे देखने के लिए आते हैं। हमें ऐसे झूठे दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।”

Divyanka Tripathi: कब हुई थी कपल की शादी ?

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 2016 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां दिव्यांका मुख्य भूमिका में थीं और विवेक पुलिस अधिकारी के किरदार में थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा, और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

विवेक और दिव्यांका के फैंस अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि दोनों ने तलाक की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश रहने की बात की है।

इसे भी पढ़ें

Entertainment: DDLJ का जश्न: लंदन के लीसेस्‍टर स्‍क्‍वायर में लगेगा शाहरुख खान और काजोल का स्‍टैचू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं