मोदी 3.0 के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

2 Min Read

झारखंड की अन्नपूर्णा देवी बनी महिला एवं बाल विकास मंत्री

शाह, राजनाथ, वैष्णव, निर्मला समेत कई मंत्रियों के विभाग रिपीट

नई दिल्ली, एजेंसियां। शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद मोदी सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।

अमित शाह को गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, अश्वनी वैष्णव को रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया गया है।

वहीं, झारखंड की अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। बाकी मंत्रियों के मंत्रालय इस प्रकार हैः

जीतन राम मांझी-एमएसएमई मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान-कृषि एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव- रेल और सूचना एवं प्रसारण

मनोहरलाल खट्टर-ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय

गजेंद्र सिंह शेखावत-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय

सुरेश गोपी – संस्कति एवं पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री

सीआर पाटिल-जलशक्ति मंत्रालय

चिराग पासवान-खेल एवं खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय

जेपी नड्डा-स्वास्थ्य मंत्रालय

भुपेंद्र यादव-पर्यावरण मंत्रालय

राममोहन नायडू-नागरिक उड्डयन मंत्रालय

मनसुख मंडविया-श्रम मंत्रालय

किरण रिजिजू-संसदीय कार्य मंत्रालय

ज्योतिरादित्य सिंधिया-टेलीकाम मंत्रालय

अन्नपूर्णा देवी-महिला एवं बाल विकास

रणबीर बिट्टू-अल्पसंख्यक कार्य (राज्य मंत्री)

अजय टम्टा-सड़क परिवहन राज्य मंत्री

हर्ष मल्होत्रा-सड़क परिवहन राज्य मंत्री

गिरिराज सिंह-टेक्सटाइल मंत्रालय

ललन सिंह-पशुपालन , पंचायती राज मंत्रालय

हरदीप पुरी-पेट्रोलियम मंत्रालय

एचडी कुमारास्वामी-भारी उद्योग मंत्रालय

पीयूष गोयल-वाणिज्य मंत्रालय

प्रहलाद जोशी-उपभोक्ता मामले

एस जयशंकर-विदेश मंत्रालय

सर्बानंद सोनोवाल-जहाजरानी मंत्रालय

वीरेंद्र कुमार- सोशल जस्टिस मंत्रालय

जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्रालय

जुएल ओराम – जनजातीय मंत्रालय

इसे भी पढ़ें

अन्नपूर्णा देवी बनी महिला एवं बाल विकास मंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं