पटना। बिहार में एनडीए की सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दो महत्वपूण विभाग वित्त और स्वास्थ्य मिले हैं। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि और भूमि सुधार विभाग मिले हैं। इधर जीतन राम मांझी ने एक और मंत्री पद की मांग कर एनडीए सरकार की टेंशन बढ़ा दी है।
किसे कौन विभाग मिला
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
सम्राट चौधरी (डप्टी सीएम)- वित्त, नगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्सय संसाधन और विधि।
विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)- कृषि, पथ निर्माण, भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति और युवा और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
विजय कुमार चौधरी (कैबिनेट मंत्री )- जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण और परिवहन, शिक्षा एवं सूचना और जन संपर्क।
बिजेंद्र प्रसाद यादव (कैबिनेट मंत्री )- ऊर्जा, योजना और विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण।
डॉ प्रेम कुमार (कैबिनेट मंत्री)- सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन।
श्रवण कुमार (कैबिनेट मंत्री )- ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
संतोष कुमार सुमन (कैबिनेट मंत्री )- सूचना प्रावैद्यिकी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
सुमित कुमार सिंह- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।
इसे भी पढ़ें









