नतीजों से पहले महाविकास अघाड़ी में तकरार, पटोले बोले- महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी [Dispute in Mahavikas Aghadi before the results, Patole said – Congress led government will be formed in Maharashtra]

1 Min Read

संजय राउत ने कहा- इसे कोई नहीं मानेगा

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले महाविकास अघाड़ी खेमे में मुख्यमंत्री को लेकर खटपट शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। ट्रेंड्स से ऐसा लगता है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें आएंगी। इसलिए सरकार कांग्रेस की अगुआई में बनेगी।

संजय राउत ने किया प्रतिकारः

पटोले का बयान शिवसेना (UBT) के संजय राउत को रास नहीं आया है। राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार बनाएगी, लेकिन CM कौन होगा, यह MVA गठबंधन सहयोगी तय करेंगे। मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। कोई भी नहीं करेगा।

राउत ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने पटोले से कहा है कि वह CM होंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को इसकी घोषणा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 25 नाम 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं