दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से पेश विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

1 Min Read

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।

चर्चा शुरू करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के कस्तूरबा नगर विधायक मदन लाल ने आरोप लगाया कि भाजपा या तो पार्टी विधायकों को खरीदकर या उसके कामकाज में हस्तक्षेप करके- लगातार केजरीवाल सरकार को “नाकाम” और “पंगु” करने की कोशिश कर रही है।

सत्र के लिए भाजपा के सदस्यों के निलंबन के बाद सदन में विपक्ष के एकमात्र प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधुड़ी चर्चा शुरू होने पर उपस्थित नहीं थे।

पिछले तीन सालों में केजरीवाल सरकार का यह तीसरा विश्वास प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सीटेट पास अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने की नई शर्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं