दिव्यांग पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति और दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज [Disabled wife gang-raped, case filed against husband and friends]

2 Min Read

अगरतला, एजेंसियां। त्रिपुरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही दिव्यांग पत्नी के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अगरतला पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति की पहचान सुब्रत डे के रूप में की है। सुब्रत जोगेंद्रनगर का रहने वाला है।

घर में अकेली थी महिला:

आरोपी सुब्रत ने जिस समय अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया उस समय उसकी पत्नी अपने मायके में अकेली थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि उस दौरान सुब्रत के सास और ससुर किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी सुब्रत ने अपने दोस्तों को अपने ससुराल में बुलाया।

शराब के नशे में होने की आई बात:

आरोपी सुब्रत ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान वह शराब के नशे में था। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी, उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें

त्रिपुरा में बांग्लादेशियों को रहना-खाना नहीं मिलेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं