निर्देशक नीरज पांडे को किन फिल्मों से मिली पहचान, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें [Director Neeraj Pandey got recognition from which films, know special things related to him]

4 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म निर्देशक और लेखक नीरज पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनको उनकी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों और वेबसेरीज़ के लिए जाना जाता है।

इन दिनों नीरज पांडे का जादू बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर चल रहा है। आज 17 दिसंबर मशहूर निर्देशक नीरज पांडे के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताते हैं उनके करियर और फिल्मों के जुड़ी कुछ खास बातें।

उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नीरज पांडे को निर्देशक के तौर तब पहचान मिली जब थिएटर पर MS .Dhoni : The Untold Story लेकर आये हैं। लोगो उस फिल्म को इतना पसंद किया कि आखिर में हिट रही। लेकिन इन दिनों नीरज पांडे की फिल्में कुछ खास जादू फैंस पर चला नहीं पा रही हैं।

उनकी निर्देशित फिल्मों को फैंस देख भी रहे हैं तो ओटीटी पर। सिनेमाघरों में फिल्मों को कुछ खास प्रतिक्रिया फैंस से नहीं मिल रही है। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में दिखाना और कहानी को ऐसे मोड़ देना, जिनकी दर्शक कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अब उनकी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ को फैंस पसंद करते हैं।

नीरज पांडे को किन फिल्मों से मिला पहचान

फिल्म जैसे ए वेडनसडे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्मों को बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर हिट मिला था। इन फिल्मों की कहानी और कास्ट फैंस को बहुत पसंद आई। उनकी फिल्मों का जौनर अक्सर सस्पेंस, थ्रिलर और बेहद उम्दा कहानियों वाला होता है।

लेकिन क्रिकेटर एमएस धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को नीरज पांडे ने निर्देशित किया। इस फिल्म को उन दिनों हाइप तो मिली लेकिन एक शख्सियत पर आधारित इस फिल्म ने नीरज पांडे को वो प्रसिद्धी नहीं दिलाई जो इससे पहले की फिल्मों को मिली थी।

धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में उनकी खूबियों को ही उजागर किया गया। ऐसे में सिनेमाघरों में उनकी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और सुशांत सिंह राजपूत की अभिनय के लिए भी तारीफें मिलीं। वहीं, फिल्म में फैंस धोनी की कुछ कमियां और गलतियां भी देखना चाहते थे, जो निर्देशक ने नहीं दिखाई।

‘स्पेशल ऑप्स’ से ओटीटी पर छाए निर्देशक

नीरज पांडे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, उनकी कास्ट और प्रस्तुतिकरण फैंस को बहुत भाता है। हाल ही में रिलीज हुई ‘सिकंदर का मुकद्दर’ फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म को बड़े पर्दे की जगह ओटीटी पर ही रिलीज किया गया है।

ओटीटी पर इन दिनों फैंस फिल्में देखना पसंद भी करते हैं। वे चाहें तो अब ओटीटी पर ही शानदार कंटेंट ला सकते हैं। नीरज पांडे की खूबी यही है कि वो फिल्म देखते हुए दर्शकों के पूर्वानुमानों को तोड़ते हैं और पर्दे पर भी कुछ ऐसा ही घटित होता है, जिसके बारे में दर्शक सोच भी नहीं पाते। दर्शकों की कल्पना से परे उनकी कहानियों को इसी कारण प्रशंसक पसंद भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें

एनआईएफ ने सात लेखकों और विद्वानों को फेलोशिप देने की घोषणा की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं