क्या ध्रुव राठी के वीडियो ने चुनाव को प्रभावित किया [Did Dhruv Rathi’s video impact the elections?]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भाजपा सोशल मीडिया पर हावी रही थी। सोशल मीडिया पर हर ओर भाजपा के ही समर्थक नजर आते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यूट्यूबर्स की बढ़ती रीच ने इसे पलट दिया।

2024 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर छाया हुआ था। जो यूट्यूब पर लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर था।

चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी पूरे लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर छाये हुए थे। ध्रूव राठी के यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ 26 लाख फौलॉवर्स हैं। इनके वीडियो अपलोड होने के तुरंत बाद ट्रेंड करने लगते हैं।

चुनाव के दौरान इन्होंने मोदी की सच्चाई के नाम से एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को अबतक तीन करोड़ बार देखा जा चुका है।

पूरे चुनाव के दौरान इन्होंने 17 वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये हैं। हर वीडियो को करोड़ो बार देखा जा चुका है। अधिकांश वीडियो में एक समानता है।

ये सभी वीडियो भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर रही हैं। कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि चुनाव में भाजपा की कम सीटें आने का एक कारण ध्रूव राठी के ये वीडियोज़ भी हैं।

लोगों का मानना है ध्रूव की वीडियोज़ ने पढ़े लिखे युवाओं को काफी प्रभावित किया। इससे चुनावी परिणाम में अंतर देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें

इस लोकसभा चुनाव के नतीजे ऐसे कि सब खुश, ना तुम जीते न मै हारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं