नूडल्स के पैकेट में छुपाए गए साढ़े छह करोड़ रू के हीरे और सोना बरामद; चार गिरफ्तार

2 Min Read

मुंबई: सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गए हीरे और यात्रियों के शरीर के अंगों और उनके सामान में छिपाया गया सोना जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत 6.46 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने सोमवार देर रात जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया कि सप्ताहांत में चार यात्रियों के पास से 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तस्करों ने हीरे को एक नूडल के पैकेट में छिपा कर रखा था, जिससे किसी को शक न हो, पर वह कस्टम की जांच में पकड़ा गया।

कस्टम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम ने कोलंबो से मुंबई जा रही एक विदेशी नागरिक को रोका और उसकी तलाशी लेने पर अंडरगारमेंट्स के अंदर छुपाकर 24KT सोने की ईंटें और एक कटा हुआ टुकड़ा मिला, जिसका कुल वजन 321 ग्राम है।

इसे भी पढ़ें

वोडाफोन आइडिया ने एफपीओ के लिए 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के पेशकश मूल्य को मंजूरी दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं