मुंबई, एजेंसियां। ध्रुवी पटेल ने अमेरिका में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब जीता है। इसका आयोजन अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ। ध्रुवी पटेल ने अमेरिका से कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम के क्षेत्र में पढ़ाई की है।
लिसा फर्स्ट और मालविका सेकेडं रनर अप
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की रनरअप सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक रही हैं। वहीं नीदरलैंड की मालविका शर्मा दूसरी रनर-अप बनीं। मिसेज कैटेगरी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मौटेट विजेता रही हैं।
मिसेज कैटेगरी में इन्होंने जीता खिताब
वहीं, मिसेज कैटेगरी में स्नेहा नांबियार पहली और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर दूसरी रनर-अप बनीं।
इसके अलावा, टीन कैटेगरी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ के ताज से नवाजा गया है।
टीन कैटेगरी नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो को पहली और दूसरी रनर-अप अनाउंस किया गया है।
इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क की ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी’ द्वारा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें
फेमिना मिस इंडिया झारखंड बनी रिया नंदनी को किया गया सम्मानित









