कानूनी पचड़े से बाहर निकले ध्रुव राठी [Dhruv Rathi came out of legal trouble]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। यूट्यूबर ध्रुव राठी कानूनी पचड़े से बाहर निकल आये हैं। उनके और डाबर के बीच समझौता हो गया है।

समझौते में तय हुआ है कि राठी अपने वीडियो में डाबर के दिखाये गये प्रोडक्ट को ब्लर कर देंगे।

इसके बाद कंपनी केस वापस लेने पर सहमत हो गई है। इस कानूनी विवाद के निपटने पर राठी ने राहत की सांस ली है।

ध्रुव राठी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में कहा कि वह अपने वीडियों में डाबर के जूस जैसी दिखने वाली पैकेजिंग को ब्लर कर देंगे।

इस पर कंपनी भी तैयार हौ गई, इसके बाद कोर्ट ने भी इस मामले को खत्म करने पर सहमति दे दी। इससे पहले अदालत ने ध्रुव राठी को वीडियो हटाने का आदेश दिया था।

ध्रुव राठी और डाबर के बीच विवाद

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर बंद पैकेट जूस वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें ध्रुव राठी ने कहा था कि रियल फ्रूट जूस (Real Fruit Juice) का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी।

डाबर, इन्हीं वीडियो के खिलाफ कोर्ट पहुंचा था। अब जाकर इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन पाई है, जिसके बाद ये मामला सुलझ चुका है।

इन बदलावों पर सहमति

हाईकोर्ट के वीडियो हटानेवाले आदेश के बाद राठी ने विवादित वीडियो में डाबर के जूस जैसी दिख रहे पैकेट की तस्वीरों को ब्लर करने पर सहमति जताई।

19 मार्च, 2024 को डाबर इंडिया लिमिटेड ने भी ध्रुव राठी के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।

डाबर इंडिया लिमिटेड ने भी इन बदलावों पर सहमति जताई और वीडियो को डाबर के ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, लेबल, पैकेजिंग या ‘रियल’ ब्रांड से संबंधित विज्ञापनों के संदर्भ के बिना पोस्ट करने की इजाजत दे दी है।

नतीजतन, कलकत्ता हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया लिमिटेड और यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच हुए समझौते के अनुसार मामले और सभी संबंधित आवेदनों का निपटारा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

क्या ध्रुव राठी के वीडियो ने चुनाव को प्रभावित किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं