पंत की बहन की शादी में धौनी का दिखा कूल अंदाज, पत्नी साक्षी के साथ गाया गाना [Dhoni showed his cool style at Pant’s sister’s wedding, sang a song with his wife Sakshi]

2 Min Read

देहरादून, एजेंसियां। रिषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था। इसके लिए महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना भी बुधवार को मसूरी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें धौनी पत्नी साक्षी के साथ ‘तू जाने ना…’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की।

लखनऊ सुपरजाएंट्स के नए कप्तान रिषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। वह लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले साल जनवरी में अंकित और साक्षी की सगाई हुई थी। धौनी इस शादी समारोह का विशेष आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धौनी और साक्षी पूरे जोश के साथ गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के मुख्य कोच और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर भी इस शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर जबर्दस्त है धौनी की बेटी का स्टारडम,  एक-एक पोस्ट पर मिलते हैं लाखों लाइक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं