धर्मेंद्र फंसे कानूनी पचड़े में, दिल्ली कोर्ट से समन [ Dharmendra stuck in legal trouble, summons from Delhi court ]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। वेटरन एक्टर धर्मेंद्र और उनके साथ दो लोगों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने समन भेजा है।

यह समन दिल्ली के बिजनेसमैन की दायर की गई शिकायत पर जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी मामले में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

हालांकि इस पूरे मामले पर सनी सुपर साउंड और विजेता फिल्म्स के सीईओ निशिष मुबार ने कहा है कि हमारे पास कोई नोटिस नहीं आया है।

‘गरम धरम ढाबा में इन्वेस्ट करने के लिए मिस गाइड किया’

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने बिजनेसमैन सुशील कुमार की शिकायत के बाद समन भेजा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि गरम धरम ढाबा में इन्वेस्ट करने के लिए उन्हें मिस गाइड किया गया है।

धर्मेंद्र पर धोखाधड़ी का आरोपः

जज ने 5 दिसंबर को कहा कि पहली जांच में शिकायतकर्ता ने जो एविडेंस दिए है। उससे पता चलता है कि आरोपी ने अपने फायदे के लिए शिकायतकर्ता को प्रेरित किया और धोखाधड़ी की।

अदालत ने आदेश दिया कि धर्मेंद्र और दो अन्य लोगों को धोखाधड़ी की धारा 420, साजिश की धारा 120बी और समान अपराध की धारा 34 आईपीसी के तहत अदालत में पेश किया जाए।

अदालत ने ये भी कहा कि गरम धरम ढाबा के लोगो वाले इंटेंट लेटर और बाकी डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि लेन-देन में रेस्तरां शामिल था।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली के IAS कोचिंग सेंटर में सपा नेता धर्मेंद्र यादव की भतीजी की डूबकर मौत, परिवार सदमे में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं