धनुष और नयनतारा विवाद के बीच शादी में हुए शामिल, एक ही लाइन में बैठे पर नहीं की बात, वीडियो हुआ वायरल [Dhanush and Nayanthara attended the wedding amidst controversy, sat in the same line but did not talk, video went viral]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनुष और नयनतारा के बीच इस वक्त एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड दे फेयरी टेल’ को लेकर विवाद चल रहा है। धनुष के कमेंट के बाद नयनतारा ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। इस विवाद के बीच नयनतारा और धनुष हाल ही एक शादी में शामिल हुए और एक-दूसरे को नजरअंदाज करते आए।

Dhanush और Nayanthara फिल्म प्रोड्यूसर आकाश भास्करन की शादी में शामिल हुए थे। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। धनुष या नयनतारा को अंदाजा भी नहीं होगा कि वो इस शादी में एक-दूसरे से टकरा जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धनुष और नयनतारा मैरिज हॉल में बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें

डॉक्यूमेंट्री से फुटेज हटाओ नहीं तो 10 करोड़ दो’, धनुष ने नयनतारा को अल्टीमेटम दिया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं