Dhanbad Civil Court bomb threat:
धनबाद। धनबाद में एक बार फिर Dhanbad Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच तेज कर दी गई और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके की सघन तलाशी ली गई।
जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में ईमेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में धनबाद सिविल कोर्ट को भी धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।
डॉग स्क्वॉड से की गई जांच
सुरक्षा जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की गई और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी
इस दौरान डीएसपी D. N. Banka, धनबाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। डीएसपी डी.एन. बांका ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी को देखते हुए एहतियातन डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले ही निपटा जा सके।







