डीजीसीए ने स्पाइसजेट यात्री के विमान के शौचालय में फंसने की घटना की जांच शुरू की

1 Min Read

मुंबई :  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुंबई से बेंगलुरु जा रहे एक विमान के शौचालय में स्पाइसजेट के एक यात्री के फंसने की घटना की जांच कर रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को शौचालय के दरवाजे का ‘लॉक’ खराब होने की वजह से हुई। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना रखरखाव संबंधी मुद्दे या किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है। नियामक सभी संभावनाओं पर गौर कर रहा है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘16 जनवरी को, मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में दरवाजे के ‘लॉक’ में खराबी के कारण एक यात्री दुर्भाग्य से लगभग एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसा रहा। उस समय विमान हवा में था।’’

वहीं, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि यात्री को पूरा पैसा वापस किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है पोंगल:  नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं