नई दिल्ली: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे है। लेकिन इसकी शुरूआत ईशा अंबानी ने पहले ही कर दी है।
होली पार्टी का यह सीजन ईशा अंबानी की प्री-होली पार्टी के साथ शुरू हो गया है। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स ने शिरकत की।
इनमें प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी भी शामिल हुए। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, शुक्रवार रात ईशा अंबानी ने मुंबई के अंबानी हाउस में होली पार्टी का आयोजन किया। ईशा ने बुल्गारी के साथ मिलकर रोमन-थीम वाली होली पार्टी रखा।
बुल्गारी के सीईओ जीन-क्रिस्टोफ बाबिन ने इंस्टाग्राम पर होली पार्टी की कई तसवीरें पोस्ट की है। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता नजर आ रहे हैं।
साथ ही उन्होंने वेन्यू और खाने की झलक भी दिखाई। तब से ही ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा विदेश से आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की रही।
प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपने देसीपन को बनाए रखते हुए ग्लैमर का जलवा बिखेरा।
उन्होंने शीर प्री-ड्रेप्ड साड़ी और ब्लाउज पहना था। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन शेड की मॉर्डन स्टाइल साड़ी को इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर चुना। उन्होंने व्हाइट रंग की केप के साथ अपना लुक पूरा किया।
जबकि ईशा ने मल्टीकल आउटफिट पहना था। इसके साथ कई और फिल्मी सितारे भी एंटीलिया हाउस में इस पार्टी के लिए पहुंचे थे।
अदिति राव हैदरी, औरी, आथिया शेट्टी, शरवरी वाघ समेत कई स्टार्स प्री-होली पार्टी में चार चांद लगाते नजर आए।
इसे भी पढ़ें








